पांच नगर-निकाय में चुनाव के लिए मतदान-दल केंद्रों पर पहुंचे:कल निवाई, देवली, दूनी, उनियारा, पीपलू पालिका के 136 वार्डों में मतदान

Spread the love

टोंक नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के चुनाव का मतदान बुधवार को होगा। जिले में भी पांच नगर पालिका निवाई, देवली, दूनी, उनियारा और पीपलू के 136 वार्डों में बुधवार को मतदान होगा।

इसके लिए मंगलवार को निकाय मुख्यालय से 35 बसों से मतदान केंद्रों के लिए टीमें रवाना कर दी है। इसके साथ ही प्रत्याशियों ने अब घर-घर दस्तक देकर मतदाताओं को अपने पक्ष वोट देने के मतदाताओं को रिझा रहे है।

90 हजार से ज्यादा मतदाता फैसला करेंगे

136 मतदान केंद्रों पर बुधवार को पांच निकायों में वार्ड पार्षदों के लिए मतदान होगा। इनमें 532 प्रत्याशियों के चुनावी भविष्य का फैसला 90 हजार 842 मतदाता करेंगे। इनमें 45 हजार 960 पुरुष और 44 हजार 881 महिला मतदाता हैं। मतदान के बाद मतों की गणना 14 सितंबर को होगी।

मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए पुलिस बल, सेक्टर मजिस्ट्रेट और अन्य कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है। पहले चरण में पुलिसकर्मियों सहित करीब 800 अधिकारी-कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में तैनात रहेंगे। इनमें 544 कार्मिक सक्रिय और 148 आरक्षित है।

दूनी-पीपलू में पहली बार पालिका बनी

दूनी और पीपलू नई नगर पालिका बनी है। यह पहली बार नगर पालिका के लिए चुनाव हो रहे हैं। दूनी नगर पालिका चेयरमैन की सीट एससी महिला, जबकि देवली और पीपलू में एससी के लिए पद आरक्षित है। निवाई और उनियारा में अध्यक्ष पद अनारक्षित है।

Related Posts

निवाई को ईसरदा बांध का पानी देने की मांग:सारसोप में किसानों ने की महापंचायत, आंदोलन की चेतावनी दी

Spread the love

Spread the loveनिवाई में ईसरदा बांध की नहरों से पानी की मांग को लेकर किसान महापंचायत का प्रतिनिधिमंडल सारसोप पहुंचा। निवाई ब्लॉक अध्यक्ष दशरथ सिंह पलेई के नेतृत्व में किसानों…

Read more

गुमानपुरा टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों से मारपीट:नेशनल हाईवे-116 पर देर रात तोड़फोड़, CCTV फुटेज सामने आए

Spread the love

Spread the loveटोंक-सवाई माधोपुर के नेशनल हाईवे-116 पर बने गुमानपुरा टोल प्लाजा पर देर रात टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट और तोड़फोड़ हुई है। इस घटना के सीसीटीवी फुटेज भी…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

निवाई को ईसरदा बांध का पानी देने की मांग:सारसोप में किसानों ने की महापंचायत, आंदोलन की चेतावनी दी

  • October 4, 2026
निवाई को ईसरदा बांध का पानी देने की मांग:सारसोप में किसानों ने की महापंचायत, आंदोलन की चेतावनी दी

गुमानपुरा टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों से मारपीट:नेशनल हाईवे-116 पर देर रात तोड़फोड़, CCTV फुटेज सामने आए

  • October 4, 2026
गुमानपुरा टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों से मारपीट:नेशनल हाईवे-116 पर देर रात तोड़फोड़, CCTV फुटेज सामने आए

दतवास पुलिस ने 3 नाबालिग लड़कियों को बचाया:3 युवक गिरफ्तार, ‘खुशी-11’ अभियान के तहत कार्रवाई

  • October 4, 2026
दतवास पुलिस ने 3 नाबालिग लड़कियों को बचाया:3 युवक गिरफ्तार, ‘खुशी-11’ अभियान के तहत कार्रवाई