निवाई में शहरी सरकार के लिए 9 सितंबर को वोटिंग:121 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला, 38, 891 मतदाता करेंगे वोट

Spread the love

निवाई में शहरी सरकार के लिए पहले चरण का मतदान कल होगा। प्रशासन ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। निवाई नगर पालिका में कुल 38,891 मतदाता हैं। इनमें 19,231 पुरुष और 18,660 महिला मतदाता शामिल हैं। ये मतदाता 40 वार्डों के लिए अपने प्रतिनिधि चुनेंगे।

121 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला

चुनाव मैदान में कुल 121 प्रत्याशी हैं। इनमें भाजपा और कांग्रेस से 40-40 प्रत्याशी हैं। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के 2, आम आदमी पार्टी (AAP) का 1 और 38 निर्दलीय प्रत्याशी भी शामिल हैं। 15 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है, जबकि 11 वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। बाकी वार्डों में कई प्रत्याशी होने से मुकाबला बहुकोणीय है। कई वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी प्रमुख दलों के समीकरण बिगाड़ सकते हैं।

मतदान कल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। प्रशासन ने मतदान को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। मतदाताओं से अपील की गई है कि वे बिना किसी डर के मतदान करें।

अगर किसी वोटर के पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है, तो वह आयोग द्वारा मान्य 11 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से किसी एक का मूल दस्तावेज दिखा सकता है।

Related Posts

टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

Spread the love

Spread the loveखाद की किल्लत को लेकर बारां से जयपुर कूच कर रहे नेता नरेश मीणा से टोंक कलेक्टर टीना डाबी ने मोबाइल पर बात की। उन्होंने कहा- जिले में…

Read more

रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

Spread the love

Spread the loveरानोली व्यापार मंडल ने दीपावली पर स्नेह मिलन समारोह किया। इसमें 18 नए दुकानदारों को पहचान पत्र दिए गए, जिससे कुल 103 सदस्य हो गए। विधायक रामसहाय वर्मा…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

  • October 4, 2026
टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

  • October 4, 2026
रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

निवाई पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी पकड़े:32 सिम कार्ड मिले, NCRP पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज

  • October 4, 2026
निवाई पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी पकड़े:32 सिम कार्ड मिले, NCRP पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज