
निवाई में शहरी सरकार के लिए पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। सभी मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। कई जगह महिलाओं की भीड़ भी नजर आई। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक चलेगा।

निवाई नगर पालिका के 40 वार्डों में कुल 38,891 मतदाता अपने वोट डालेंगे। इनमें 19,231 पुरुष और 18,660 महिला मतदाता शामिल हैं।
121 प्रत्याशी मैदान में
इस चुनाव में कुल 121 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भाजपा के 40, कांग्रेस के 40 और 41 अन्य दलों या निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं। अन्य प्रत्याशियों में आरएलपी और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भी हैं। 15 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है, जबकि 11 वार्डों में तीन उम्मीदवार आमने-सामने हैं। बाकी वार्डों में कई प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है।
मतदान शुरू होते ही प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं से वोट डालने की अपील करते दिखे। शहर के कई वार्डों में मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है। वार्ड 23 में भाजपा शहर अध्यक्ष नितिन जैन छाबड़ा के सामने निर्दलीय प्रत्याशी विमल कुमार और अफजल चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, वार्ड 6 से कांग्रेस शहर अध्यक्ष सतीश कुमार शर्मा मैदान में हैं।

वार्डवार प्रत्याशियों की लिस्ट
| वार्ड नंबर | प्रत्याशी |
| 1 | 1. रामभजन (भाजपा) 2. बनवारी लाल बैरवा (कांग्रेस) 3. ओमप्रकाश गवारिया (निर्दलीय) |
| 2 | 1. गजानन्द सैनी (भाजपा) 2. दयाराम चौधरी (कांग्रेस) 3. विनोद (निर्दलीय) |
| 3 | 1. करण राजावत (भाजपा) 2. द्वारका प्रसाद (कांग्रेस) 3. राहुल (निर्दलीय) 4. कृष्ण कुमार (निर्दलीय) |
| 4 | 1. खैमराज मीणा (भाजपा) 2. गुलाब मीणा (कांग्रेस) 3. कमलेश (निर्दलीय) |
| 5 | 1. नरेंद्र शर्मा (भाजपा) 2. राजेश स्वामी (कांग्रेस) |
| 6 | 1. महेश तिवाड़ी (भाजपा) 2. सतीश कुमार शर्मा (कांग्रेस) 3. शारूख खान (निर्दलीय) 4. सुरजमल गुर्जर (निर्दलीय) |
| 7 | 1. चंदन वर्मा (भाजपा) 2. केसर लाल वर्मा (कांग्रेस) |
| 8 | 1. घनश्याम शर्मा (भाजपा) 2. आरिफ कुरैशी (कांग्रेस) 3. अरमान कुरैशी (निर्दलीय) |
| 9 | 1. अजय पारीक (भाजपा) 2. मनमोहन पारीक (कांग्रेस) |
| 10 | 1. सुनिता चौधरी (भाजपा) 2. अराधना (कांग्रेस) 3. सुनीता चौधरी (निर्दलीय) |
| 11 | 1. धर्मेन्द्र (भाजपा) 2. गोविंद सोनी (कांग्रेस) 3. दयाराम गुर्जर (निर्दलीय) 4. गोविंद सोनी (निर्दलीय) |
| 12 | 1. मनोज पाटनी (भाजपा) 2. डोली चौधरी (कांग्रेस) |
| 13 | 1. ओमप्रकाश वर्मा (भाजपा) 2. विनोद वर्मा (कांग्रेस) 3. मदनलाल रैगर (निर्दलीय) 4. भागचन्द बैरवा (निर्दलीय) 5. प्रदीप खंगार (निर्दलीय) |
| 14 | 1. तुलसी करनाणी (भाजपा) 2. लल्लू खंगार (कांग्रेस) 3. शालू (निर्दलीय) 4. बालकिशन शर्मा (निर्दलीय) 5. विजेन्द्र शर्मा (निर्दलीय) |
| 15 | 1. सुमित्रा वर्मा (भाजपा) 2. अनिता (कांग्रेस) 3. प्रभाती (निर्दलीय) 4. सुनिता (निर्दलीय) |
| 16 | 1. राजकमल (भाजपा) 2. राहुल महावर (कांग्रेस) |
| 17 | 1. फिजा मालवत (भाजपा) 2. गुल्फशा (कांग्रेस) |
| 18 | 1. रवि सैनी (भाजपा) 2. दुर्गालाल (कांग्रेस) 3. विनोद (निर्दलीय) 4. मूलचंद (निर्दलीय) 5. हेमंत (निर्दलीय) |
| 19 | 1. अनिता सैन (भाजपा) 2. तनीषा (कांग्रेस) |
| 20 | 1. अनिता गोयल (भाजपा) 2. कृष्णा अग्रवाल (कांग्रेस) 3. कृष्णा (निर्दलीय) |
| 21 | 1. विनिता करनाणी (भाजपा) 2. ममता (कांग्रेस) |
| 22 | 1. सुमन पारीक (भाजपा) 2. नीतू सांवलिया (कांग्रेस) |
| 23 | 1. नितिन जैन छाबड़ा (भाजपा) 2. महावीर जैन (कांग्रेस) 3. चेतन कुमार जैन (आरएलपी) 4. विमल कुमार (निर्दलीय) 5. अफजल (निर्दलीय) |
| 24 | 1. जितेन्द्र जैन (भाजपा) 2. सुनिता सैन (कांग्रेस) 3. परसाराम कुमावत (निर्दलीय) 4. फरीद मोहम्मद (निर्दलीय) |
| 25 | 1. दिलीप ईसरानी (भाजपा) 2. महेन्द्र मेठवानी (कांग्रेस) |
| 26 | 1. ज्योति नकवाल (भाजपा) 2. कन्हैयालाल (कांग्रेस) 3. पृथ्वीराज बैरवा (आप) 4. हीरालाल खटीक (आरएलपी) |
| 27 | 1. मोहम्मद यामिन (भाजपा) 2. अलारखा (कांग्रेस) 3. अल्लारखा (निर्दलीय) |
| 28 | 1. सम्पत देवी किराड़ (भाजपा) 2. मीनाक्षी (कांग्रेस) 3. राजदुलारी (निर्दलीय) |
| 29 | 1. ईशाक मुगल (भाजपा) 2. अगहफदीन (कांग्रेस) 3. नजर (निर्दलीय) |
| 30 | 1. मधू सैनी (भाजपा) 2. कीर्ती सैनी (कांग्रेस) 3. विनिता (निर्दलीय) 4. सुनिता (निर्दलीय) |
| 31 | 1. शमशीर खान (भाजपा) 2. इमरान अली (कांग्रेस) 3. माया मोसूण (निर्दलीय) |
| 32 | 1. शिवानी शर्मा (भाजपा) 2. कुमकुम (कांग्रेस) 3. रेखा सैनी (निर्दलीय) |
| 33 | 1. बाबूलाल सैनी (भाजपा) 2. रामावतार (कांग्रेस) |
| 34 | 1. दिव्या सिसोदिया (भाजपा) 2. मनभर गुर्जर (कांग्रेस) |
| 35 | 1. रेखा भड़ाना (भाजपा) 2. रेखा सैन (कांग्रेस) |
| 36 | 1. सीता चौधरी (भाजपा) 2. प्रियंका (कांग्रेस) 3. ममता शर्मा (निर्दलीय) |
| 37 | 1. देवराज गुर्जर (भाजपा) 2. लक्ष्मीनारायण मीणा (कांग्रेस) 3. विक्रम सिंह (निर्दलीय) 4. राकेश खारवाल (निर्दलीय) 5. लक्ष्मीनारायण (निर्दलीय) |
| 38 | 1. अंजू देवी मीणा (भाजपा) 2. ललीता मीणा (कांग्रेस) 3. संपत देवी (निर्दलीय) |
| 39 | 1. रामकिशन माली (भाजपा) 2. राजू (कांग्रेस) |
| 40 | 1. कैलाश जांगिड (भाजपा) 2. गोविंद कसाणा (कांग्रेस) 3. दीपक गुर्जर (निर्दलीय) 4. पवन कुमार (निर्दलीय) |




