निवाई में रैगर महासभा की बैठक हुई: माण्डकलां में धर्मशाला निर्माण का निर्णय, 30 अगस्त को शिलान्यास

Spread the love

निवाई में अखिल भारतीय रैगर महासभा की जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई। प्रमुख शिक्षाविद और संरक्षक भंवरलाल देवतवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में माण्डकलां, तहसील नगरफोर्ट में समाज की धर्मशाला के निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश धवलपुरिया ने बताया कि लंबे समय से इस धर्मशाला के निर्माण की मांग चल रही थी। बैठक में धर्मशाला के प्रस्तावित नक्शे का अनुमोदन किया गया और इसका शिलान्यास 30 अगस्त को करवाने का निर्णय लिया गया।

जिलाध्यक्ष शंकरलाल हाथीवाल ने जानकारी दी कि 5100 रुपए या उससे अधिक का आर्थिक सहयोग करने वाले भामाशाहों के नाम लिखे जाएंगे। धर्मशाला निर्माण समिति के अध्यक्ष हरिनारायण चोमिया ने दीवार निर्माण का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि इस पर कुल 1 लाख 36 हजार 800 रुपए खर्च होंगे, जिसका बैठक में अनुमोदन किया गया।

रैगर अधिकारी एवं कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा ने सभी कर्मचारियों से संगठन से जुड़ने और धर्मशाला निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया। सभापति ने उपस्थित सभी का आभार व्यक्त करते हुए धर्मशाला निर्माण में यथाशक्ति आर्थिक सहयोग करने की अपील की।

बैठक में नगरफोर्ट से चिरंजी लाल, अशोक कुमार व सुनील इंदौरिया, नानेर से ओमप्रकाश वर्मा, फुलेता से शंकरलाल बांसींवाल व पूरण मंडोलिया, मालपुरा से त्रिलोकचंद सांटीवाल, मालिपुरा से प्रभुलाल मौर्य, बनेठा से कल्लू लाल चोमियाँ, दूनी से अर्जुन थलहेटिया व अमित, महेन्द्र मंडरावलिया निवाई, ताराचंद मंडरावलिया, धुंआ से शंकरलाल सेवलिया, लाम्बा से मदनलाल, पलाई से मदनलाल वर्मा, लादूलाल वर्मा, किशन लाल, रामस्वरूप व सत्यनारायण, बालापुरा से शिवपाल, प्रकाश, रामप्रकाश, मोहन लाल एवं बालून्दा से नेहनूलाल व कैलाश वर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    आज का एक्सप्लेनर:₹500 की टिकट, ₹30 करोड़ का इनाम; केरलम सरकार क्यों चलाती है लॉटरी, क्या आप भी खरीद सकते हैं

    Spread the love

    Spread the loveकेरलम के एक शख्स ने महज 500 रुपए की एक लॉटरी टिकट खरीदी। कुछ महीने बाद उसे 30 करोड़ रुपए का जैकपॉट लगा। ये लॉटरी सिस्टम है- केरलम…

    Read more

    70th District Gymnastics Meet: Dominant Schools Sweep All Four

    Spread the love

    Spread the love70वीं जिला स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का समापन, Across all four categories, the winning schools dominated the event. Mahatma Gandhi Government School, Devli, hosted the 70th district-level gymnastics competition’s…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

    • October 3, 2026
    टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

    टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

    • October 3, 2026
    टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

    राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

    • October 3, 2026
    राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव