निवाई में बीजेपी कार्यालय को मिले 175 आवेदन:40 वार्डों के दावेदारों ने फॉर्म जमा कराए, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

Spread the love

निवाई में आगामी नगर निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय में सोमवार दोपहर एक बजे तक कुल 175 आवेदन जमा किए गए। ये आवेदन 40 वार्डों के लिए प्रदेश प्रभारी मनोज चौधरी, दिनेश दादिया और निकाय चुनाव संयोजक ओमप्रकाश गुप्ता को प्रस्तुत किए गए।

आवेदन को लेकर कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

विभिन्न वार्डों से दावेदार अपने-अपने समर्थकों के साथ पार्टी कार्यालय पहुंचे और एक-एक करके अपने आवेदन प्रस्तुत किए। इस आवेदन प्रक्रिया के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में काफी उत्साह देखा गया।

चुनाव संयोजक ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि पार्टी केवल जीतने वाले प्रत्याशी को ही टिकट देगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिसकी धरातल पर मजबूत पकड़ होगी, उसी पर चर्चा कर टिकट का निर्णय लिया जाएगा।

मजबूती से काम करने का आह्लान

भाजपा पदाधिकारियों ने सभी आवेदनकर्ताओं से पार्टी की रीति-नीति और संगठनात्मक दिशा के अनुरूप आगामी निकाय चुनाव में मजबूती से कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा शहर अध्यक्ष नितिन छाबड़ा, महामंत्री जयनारायण कुमावत, मंत्री जितेंद्र विजय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Posts

भारतीय पायलट पर हमले के आरोपी का नाम हमाम अल-हमामी:दावा- अलकायदा से प्रभावित था, कट्टरपंथी सोच के चलते ओमान एयर से निकाला गया

Spread the love

Spread the loveहमाम अल हमामी ने ही भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला किया था। उसने स्वीकार किया कि वह प्लेन क्रैश कराना चाहता था। इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की…

Read more

SIR का विरोध, जंतर-मंतर से 150 प्रदर्शनकारी हिरासत में:12वां मेट्रो स्टेशन भी बंद; CJP मुंबई में प्रदर्शन करेगी, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Spread the love

Spread the loveदिल्ली में SIR के खिलाफ लेफ्ट, AAP और स्टूडेंट यूनियन ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। जंतर-मंतर से सौरभ भारद्वाज समेत 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। जंतर-मंतर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एशियन गेम्स ब्रांज मेडलिस्ट धर्मवीर चौधरी निवाई पहुंचे:मंडी सचिव सहित व्यापारियों ने किया स्वागत, डीएसपी भी रहे मौजूद

  • October 3, 2026
एशियन गेम्स ब्रांज मेडलिस्ट धर्मवीर चौधरी निवाई पहुंचे:मंडी सचिव सहित व्यापारियों ने किया स्वागत, डीएसपी भी रहे मौजूद

टोंक में 20वां कला पर्व ‘क्रेयान्स’ शुरू:रूस-नेपाल सहित देश के कई राज्यों से पहुंचे चित्रकार; दिखाएंगे अपने कल्चर का हुनर

  • October 3, 2026
टोंक में 20वां कला पर्व ‘क्रेयान्स’ शुरू:रूस-नेपाल सहित देश के कई राज्यों से पहुंचे चित्रकार; दिखाएंगे अपने कल्चर का हुनर

सरकारी स्कूलों में अब होगा रीडिंग पीरियड:अलग-अलग गतिविधियों से स्टूडेंट्स में विकसित होगी पढ़ने और समझने की क्षमता

  • October 3, 2026
सरकारी स्कूलों में अब होगा रीडिंग पीरियड:अलग-अलग गतिविधियों से स्टूडेंट्स में विकसित होगी पढ़ने और समझने की क्षमता