निवाई में निकलीं विशाल तिरंगा यात्राएं:स्वतंत्रता दिवस से पहले निवाई, दतवास, पलेई, बनस्थली में दिखा देशभक्ति का माहौल

Spread the love

निवाई उपखंड क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। इन यात्राओं में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बन गया।

पलेई में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के तत्वावधान में तिरंगा रैली निकाली गई। प्रधानाचार्य पप्पूलाल अग्रवाल ने स्कूल परिसर से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ और ‘हमारा तिरंगा हमारी शान’ के साथ गांव के प्रमुख मार्गों से भ्रमण किया। ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर छात्रों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उप प्राचार्य रामस्वरूप मीणा सहित विद्यालय स्टाफ और ग्रामीण मौजूद रहे।

इसी क्रम में भाजपा शहर मंडल ने निवाई शहर में एक विशाल वाहन तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। विधायक रामसहाय वर्मा, नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप इसरानी और जिला महामंत्री विष्णु शर्मा ने कंकाली माताजी मंदिर से तिरंगा लहराकर यात्रा को रवाना किया। ये यात्रा चैहटी बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, बिलाला मार्केट, बड़ा बाजार, बस स्टैंड, अहिंसा सर्किल और झिलाय रोड होते हुए कृषि उपज मंडी पहुंची।

यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ता देशभक्ति गीतों पर उत्साह के साथ तिरंगा लहराते हुए ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगा रहे थे। शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। पुलिस और यातायात प्रशासन ने सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की।

भाजपा मंडल डांगरथल के तत्वावधान में बनस्थली में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। मंडल अध्यक्ष केदार दोहण के नेतृत्व में ये यात्रा बालाजी मंदिर से शुरू होकर छोरिया बालाजी होते हुए देवधाम जोधपुरिया पहुंची। इसमें भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

दत्तवास में महात्मा गांधी राजकीय स्कूल ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। प्रधानाचार्य गोविंद सांवरिया ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी इस यात्रा में 500 से अधिक छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया, जिससे पूरे कस्बे में देशभक्ति के नारों और गीतों की गूंज सुनाई दी।

Related Posts

UNESCO वर्ल्ड-हेरिटेज टेंटेटिव लिस्ट में भारत की 5 नई साइट:इनमें MP की उदयगिरि गुफाएं, गिन्नौरगढ़, बटेश्वर मंदिर, अबतक देश की 78 साइट दर्ज

Spread the love

Spread the loveUNESCO वर्ल्ड हेरिटेज टेंटेटिव लिस्ट में भारत की पांच नई साइटें जोड़ी गई हैं। इनमें मध्य प्रदेश के विदिशा, धार, मुरैना और रायसेन जिले की चार साइट हैं।…

Read more

1990 तक भारत से पिछड़ा था चीन:फिर कैसे बदली किस्मत, अब अमेरिका भी झुक रहा; चीन के जादुई फॉर्मूले की पूरी कहानी

Spread the love

Spread the loveचीन के शांतो शहर का चेनघाई इलाका। यहां की एक गली प्लास्टिक के दाने बेचती है, दूसरी उनसे खिलौने बनाती है और तीसरी उन्हें पैक करके दुनिया भर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित