निवाई में दोपहर 1 बजे तक 52.2 प्रतिशत मतदान:40 वार्डों में 121 प्रत्याशी मैदान में, सुबह से लगीं मतदाताओं की कतारें

Spread the love

निवाई में शहरी सरकार के लिए पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। सभी मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। कई जगह महिलाओं की भीड़ भी नजर आई। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक चलेगा।

निवाई नगर पालिका के 40 वार्डों में कुल 38,891 मतदाता अपने वोट डालेंगे। इनमें 19,231 पुरुष और 18,660 महिला मतदाता शामिल हैं

निवाई में मतदान प्रतिशत

समयमतदान प्रतिशत
सुबह 10 बजे21 प्रतिशत
दोपहर 1 बजे52.2 प्रतिशत

121 प्रत्याशी मैदान में

इस चुनाव में कुल 121 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भाजपा के 40, कांग्रेस के 40 और 41 अन्य दलों या निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं। अन्य प्रत्याशियों में आरएलपी और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भी हैं। 15 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है, जबकि 11 वार्डों में तीन उम्मीदवार आमने-सामने हैं। बाकी वार्डों में कई प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है।

मतदान शुरू होते ही प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं से वोट डालने की अपील करते दिखे। शहर के कई वार्डों में मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है। वार्ड 23 में भाजपा शहर अध्यक्ष नितिन जैन छाबड़ा के सामने निर्दलीय प्रत्याशी विमल कुमार और अफजल चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, वार्ड 6 से कांग्रेस शहर अध्यक्ष सतीश कुमार शर्मा मैदान में हैं।

Related Posts

टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

Spread the love

Spread the loveखाद की किल्लत को लेकर बारां से जयपुर कूच कर रहे नेता नरेश मीणा से टोंक कलेक्टर टीना डाबी ने मोबाइल पर बात की। उन्होंने कहा- जिले में…

Read more

रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

Spread the love

Spread the loveरानोली व्यापार मंडल ने दीपावली पर स्नेह मिलन समारोह किया। इसमें 18 नए दुकानदारों को पहचान पत्र दिए गए, जिससे कुल 103 सदस्य हो गए। विधायक रामसहाय वर्मा…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:एक आदत सफलता के लिए सबसे जरूरी है; 9 बातें ध्यान रखेंगे, तो विचार पॉजिटिव बने रहेंगे

  • October 5, 2026
स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:एक आदत सफलता के लिए सबसे जरूरी है; 9 बातें ध्यान रखेंगे, तो विचार पॉजिटिव बने रहेंगे

कहानी- लालची व्यक्ति के प्राण लेने पहुंचे यमराज:पैसा कमाएं, लेकिन ये 10 बातें भी ध्यान रखें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है

  • October 5, 2026
कहानी- लालची व्यक्ति के प्राण लेने पहुंचे यमराज:पैसा कमाएं, लेकिन ये 10 बातें भी ध्यान रखें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है

सुप्रीम कोर्ट ने 135 साल पुरानी लाइब्रेरी पर जवाब मांगा:सरकार से पूछा- सेंट्रल विस्टा में 8.5 लाख किताबों के लिए कितनी जगह, क्या 2 कमरे मिलेंगे

  • October 5, 2026
सुप्रीम कोर्ट ने 135 साल पुरानी लाइब्रेरी पर जवाब मांगा:सरकार से पूछा- सेंट्रल विस्टा में 8.5 लाख किताबों के लिए कितनी जगह, क्या 2 कमरे मिलेंगे