निवाई में छात्राओं को स्वास्थ्य और पोषण पर जागरूक किया:महिला अधिकारिता विभाग ने माहवारी स्वच्छता, एनीमिया रोकथाम पर जानकारी दी

Spread the love

निवाई के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में महिला अधिकारिता विभाग ने एक कार्यशाला की। इसमें छात्राओं को स्वास्थ्य, पोषण और माहवारी के प्रति जागरूक किया गया। यह कार्यशाला बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत हुई।

महिला अधिकारिता विभाग की पर्यवेक्षक मीरा चौधरी ने बताया कि स्वस्थ रहने के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि पोषण और मासिक धर्म चक्र का सीधा संबंध है। हार्मोन संतुलन और पीरियड्स का समय पर आना भोजन पर निर्भर करता है।

चौधरी ने मासिक धर्म के दौरान हल्के व्यायाम और योगासन करने की सलाह दी। उन्होंने पुरानी रूढ़ियों को गलत बताते हुए कहा कि ग्रामीण इलाकों में माहवारी के दौरान छुआछूत बेबुनियाद है। उन्होंने टैम्पोंस, पीरियड पैंटीज और मेंस्ट्रुअल कप जैसे आधुनिक उत्पादों और उनके निपटाने के तरीकों की जानकारी भी दी।

कार्यशाला में एचपीवी वैक्सीन, उड़ान, शिक्षा सेतु और निःशुल्क आरएससीआईटी जैसे कोर्सों की जानकारी भी दी गई। इस दौरान प्रश्नोत्तरी और मेहंदी प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें विजेताओं को इनाम दिए गए।

Related Posts

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

Spread the love

Spread the loveगायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार की तरफ से भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा कराई गई। इसमें टोंक के 6000 से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया। यह परीक्षा 90 केंद्रों पर…

Read more

उनियारा कॉलेज में गांधी-शास्त्री जयंती पर दांडी मार्च रैली निकाली:प्रश्नोत्तरी में च्छा प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया, नशा मुक्ति की शपथ दिलाई

Spread the love

Spread the loveराजकीय कॉलेज उनियारा में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) और ‘नई किरण: नशा मुक्ति केंद्र’ ने मिलकर कई कार्यक्रम…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड