निवाई में उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह:66 प्रतिभाएं सम्मानित, नगर पालिका और पुलिस थाने में भी हुआ ध्वजारोहण

Spread the love

निवाई में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह कृषि उपज मंडी प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया। उप जिला स्तरीय इस मुख्य समारोह में विधायक रामसहाय वर्मा मुख्य अतिथि रहे, जबकि उपखंड अधिकारी गंभीर सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

हजारों छात्रों ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

समारोह में शहर के सरकारी और निजी स्कूलों के हजारों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों ने परेड के साथ देशभक्ति गीत, एकल नृत्य और सामूहिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

66 प्रतिभाओं को मिला सम्मान

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों, विद्यार्थियों, समाजसेवियों और विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली कुल 66 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक लाने पर अंतिमा शर्मा, टीना वर्मा, तन्मय कुमार और देवराज गुर्जर को सम्मान मिला। राजस्व, पुलिस, चिकित्सा, शिक्षा, विद्युत, पंचायत, वन और पशुपालन सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को भी प्रशस्ति-पत्र दिए गए। पत्रकारिता क्षेत्र से रामबिलास लांगड़ी, आशाकिशन और जाकिर अली सहित अभिभाषकों, भामाशाहों और समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया।

भाजपा-कांग्रेस कार्यालयों में भी हुआ ध्वजारोहण

मुख्य समारोह के अलावा निवाई शहर में विभिन्न सरकारी कार्यालयों और राजनीतिक दलों ने भी अलग-अलग स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित किए। डाक बंगले में भाजपा की ओर से विधायक रामसहाय वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ ध्वजारोहण किया। इसके बाद विधायक और कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क और शास्त्री पार्क पहुंचकर महात्मा गांधी व शास्त्री जी की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की।

पटेल रोड स्थित कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण किया।

नगरपालिका से लेकर थाने तक फहराया तिरंगा

नगरपालिका कार्यालय में अधिशाषी अधिकारी नवरत्न शर्मा और निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप इसरानी ने, जबकि पंचायत समिति कार्यालय में विकास अधिकारी नंदकिशोर शर्मा और पूर्व प्रधान रामअवतार लांगड़ी ने तिरंगा फहराया।

पुलिस वृत्ताधिकारी कार्यालय में डीवाईएसपी रविप्रकाश शर्मा, तहसील कार्यालय में तहसीलदार सृष्टि जैन और राजकीय सामुदायिक अस्पताल में प्रभारी डॉ. योगेंद्र विजय ने ध्वजारोहण किया। ट्रक यूनियन में अध्यक्ष कैलाशचंद चौधरी तथा पुलिस थाने में थानाधिकारी घासीराम मीणा ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।

स्कूलों-पंचायतों में भी गूंजे देशभक्ति गीत

शहर के विभिन्न सरकारी विद्यालयों और ग्राम पंचायतों में भी ध्वजारोहण के साथ देशभक्ति कार्यक्रम हुए। सुबह से ही तिरंगे से सजे शहर में जगह-जगह देशभक्ति गीत गूंजते रहे। लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। दिनभर पूरे निवाई क्षेत्र में उत्साह और देशभक्ति का माहौल बना रहा।

Related Posts

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

Spread the love

Spread the loveआज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. अनूप कुमार कोटक बैंक के MD और CEO…

Read more

UPSC के 100 साल, मोदी बोले-ये गवर्नेंस तय करता है:संस्था के पहले अध्यक्ष अंग्रेज थे, 2 बार नाम बदला, हर साल 250 परीक्षाएं कराता है

Spread the love

Spread the lovePM मोदी ने UPSC के 100 साल पूरे होने पर गुरुवार को भारत मंडपम में कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि विकसित…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित