
निवाई स्थित दिगंबर जैन शांतिनाथ अग्रवाल मंदिर में सकल दिगंबर जैन समाज ने सम्मान समारोह किया। यह आचार्य सुंदर सागर महाराज के सान्निध्य में हुआ। चातुर्मास के कार्यक्रमों में सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं, तपस्वियों व पुण्यार्जकों को सम्मानित किया गया।

तपस्या करने वाले श्रावक-श्राविकाओं की सराहना की
आचार्य सुंदर सागर ने कहा कि तप, त्याग व सेवा आत्मकल्याण का माध्यम है। उन्होंने दसलक्षण पर्व में तपस्या करने वाले श्रावक-श्राविकाओं की आस्था व संयम की सराहना की।
इनका हुआ सम्मान
समारोह में पांच उपवास और रत्नत्रय तेला करने वाले तपस्वियों, जिनोदय युवा संघ, सुंदर युवा मंडल के कार्यकर्ताओं और भोजन पुण्यार्जक नरेंद्र कुमार व दिलीप कुमार भांजा का सम्मान हुआ।
श्रीजी की माला लेने वाले पुण्यार्जकों में सत्यनारायण, विनोद कुमार, गिर्राज कुमार, महेश मोटूका, राहुल बोहरा, रौनक बोहरा, हितेश छाबड़ा, अनिल भाणजा, शुभम कठमाणा, प्रियांशु भाणजा, संयम रजवास, दिनेश गिंदोडी, रामपाल चंवरिया, विमल बगड़ी, जीतू झिलाय, सुनील बनेठा व संजय सिरस शामिल थे। अग्रवाल मंदिर अध्यक्ष सुशील जैन, विष्णु बोहरा सहित चातुर्मास कमेटी सदस्यों ने इन्हें साफा, शॉल व माला पहनाकर सम्मानित किया।




