निकाय चुनाव की मतगणना जारी, कई वार्डों के नतीजे घोषित:शुरुआती रुझानों में कांग्रेस का पलड़ा भारी, भाजपा-निर्दलीयों को भी जीत

Spread the love

नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जिले में दो चरणों में हुए मतदान की मतगणना शुरू हो चुकी है। टोंक नगर परिषद में कमरा नंबर 1 में वार्ड नंबर 1 से 7 तथा कमरा नंबर 2 में वार्ड नंबर 29 से 36 की गिनती शुरू हो चुकी है। शुरुआती परिणामों में वार्ड नंबर 1, 3 और 4 में भाजपा ने जीत दर्ज की है, जबकि वार्ड नंबर 5 में कांग्रेस को जीत मिली है। वार्ड नंबर 6 में निर्दलीय प्रत्याशी छोटू और वार्ड नंबर 7 में कांग्रेस के कल्याण मल विजयी रहे हैं। वार्ड नंबर 11 में निर्दलीय लालचंद, वार्ड नंबर 12 में कांग्रेस के अतरम खान, वार्ड नंबर 13 में भाजपा की कौशल्या और वार्ड नंबर 14 में कांग्रेस के हरेन्द्र सांसी ने जीत दर्ज की है।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर टीना डाबी ने बताया कि नगर परिषद टोंक की मतगणना राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय टोंक के कमरा नंबर एन-3 व एन-4 में 15 टेबल पर 18 राउंड में हो रही है।

टोंक नगर परिषद के वार्ड नंबर 31 में भाजपा के ओम प्रकाश, वार्ड नंबर 32 में कांग्रेस की रेनू, वार्ड नंबर 33 में कांग्रेस के सुनील बंसल, वार्ड नंबर 34 में कांग्रेस के रामदेव गुर्जर, वार्ड नंबर 35 में कांग्रेस के अलशैव और वार्ड नंबर 36 में निर्दलीय अजय सैनी विजयी रहे हैं। वार्ड नंबर 37 में कांग्रेस के ओसाफ, वार्ड नंबर 39 में कांग्रेस की फरजाना, वार्ड नंबर 40 में कांग्रेस की सायना खान, वार्ड नंबर 41 में कांग्रेस के मो. फाइल, वार्ड नंबर 42 में कांग्रेस की राधिका और वार्ड नंबर 43 में कांग्रेस की मंजू देवी ने जीत दर्ज की है।

वहीं उनियारा नगरपालिका में पहले राउंड की मतगणना का परिणाम आ चुका है। वार्ड नंबर 1 से 4 में कांग्रेस को जीत मिली है। निवाई नगरपालिका में पहले राउंड में वार्ड नंबर 1 से 5 तक के परिणाम घोषित हुए हैं। वार्ड नंबर 1 से ओमप्रकाश गवारिया निर्दलीय विजयी रहे। वार्ड नंबर 2 से दयाराम जाट कांग्रेस, वार्ड नंबर 3 से करण सिंह भाजपा, वार्ड नंबर 4 से गुलाबचंद मीणा कांग्रेस और वार्ड नंबर 5 से नरेंद्र कुमार शर्मा भाजपा विजयी हुए हैं।

टोडारायसिंह में मतगणना के पहले चरण में पांच वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित हुए हैं। इनमें भाजपा को तीन और कांग्रेस को दो सीटों पर विजय मिली है। वार्ड नंबर 1, 2 और 5 में भाजपा प्रत्याशियों की जीत हुई है, जबकि वार्ड नंबर 3 और 4 में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगरपालिका टोडारायसिंह की मतगणना राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टोडारायसिंह के कमरा नंबर 3 में 5 टेबल पर 7 राउंड में, नगरपालिका पीपलू की मतगणना राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पीपलू के विवेकानन्द सागर में 4 टेबल पर 5 राउंड में और नगरपालिका निवाई की मतगणना कृषि उपज मंडी समिति के कमरा नंबर 1 के प्रथम तल पर 5 टेबल पर 9 राउंड में होगी।

टोंक नगर परिषद के शेष वार्डों में मतगणना जारी है। परिणाम सामने आने के साथ ही नगर परिषद में भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों की स्थिति लगातार स्पष्ट होती जा रही है।

अब पढ़िए कौन आगे

टेबल लगातार अपडेट की जा रही है…

निवाई, पहले राउंड में 1 से 5 वार्ड को परिणाम घोषित

वार्ड नंबरविजेता का नामपार्टी
वार्ड नंबर 1ओमप्रकाश गवारियानिर्दलीय
वार्ड नंबर 2दयाराम जाटकांग्रेस
वार्ड नंबर 3करण सिंहबीजेपी
वार्ड नंबर 4गुलाबचंद मीणाकांग्रेस
वार्ड नंबर 5नरेंद्र कुमार शर्माबीजेपी

टोंक नगर परिषद

वार्ड नंबरबीजेपी प्रत्याशीकांग्रेस प्रत्याशीकौन आगे/जीता
वार्ड 01शिवराज भीलकैलाश मीणाशिवराज भील
वार्ड 02——
वार्ड 03प्रहलाद सिंहराजेश गुर्जरप्रहलाद सिंह
वार्ड 04हरिराम यादवहेमंत गुर्जरहरिराम यादव (BJP)
वार्ड 05रमेशअशोक बैरवाअशोक बैरवा
वार्ड 06देवराजपोखर भोपाछोटू (निर्दलीय)
वार्ड 07दीपक कुमारकल्याण मलकल्याण मल (कांग्रेस)
वार्ड 08मुकेशमहावीर सैनी
वार्ड 09मुकेश कुमारअभिषेक कौर
वार्ड 10नीतूसुशीला सैनीप्रिया (निर्दलीय)
वार्ड 11शंकरलालबजरंगलाललालचंद (निर्दलीय)
वार्ड 12नरेन्द्रअतरम खानअतरम खान (कांग्रेस)
वार्ड 13कौशल्याललिता यादवकौशल्या (BJP)
वार्ड 14मनीष कुमारहरेन्द्र सांसीहरेन्द्र सांसी (कांग्रेस)
वार्ड 15प्रियंका बैरवाकाजोड़ बैरवाप्रियंका बैरवा (BJP)
वार्ड 16राजेन्द्रभागचंद गुर्जरभागचंद गुर्जर (कांग्रेस)
वार्ड 17अमितमोईनुद्दीन निजाममोईनुद्दीन निजाम (कांग्रेस)
वार्ड 18धर्मराजदिलशेरदिलशेर (कांग्रेस)
वार्ड 19शमशाद बेगमहिना
वार्ड 20—फरीदा खानफरीदा खान (कांग्रेस)
वार्ड 21रमेशचंदमोहनलाल
वार्ड 22हेमंतरामअवतार
वार्ड 23आशाशिमला शर्मा
वार्ड 24राजेशशैलेश गुर्जरमहावीर प्रसाद यादव (निर्दलीय)
वार्ड 25रेखागायत्री चौरसिया
वार्ड 26मुरारीलालजावेद चिश्तीमुरारीलाल (BJP)
वार्ड 27—अकबर खान
वार्ड 28धनराजपुष्पेन्द्र बैरवा
वार्ड 29रमेशमदनलाल सैनी
वार्ड 30कैलारीमंजू बैरवा
वार्ड 31ओम प्रकाशराजेश जैनओम प्रकाश (BJP)
वार्ड 32प्रीती अग्रवालरेनूरेनू (कांग्रेस)
वार्ड 33नरेशसुनील बंसलसुनील बंसल (कांग्रेस)
वार्ड 34शैलेन्द्र जैनरामदेव गुर्जररामदेव गुर्जर (कांग्रेस)
वार्ड 35तरूणअलशैवअलशैव (कांग्रेस)
वार्ड 36हिम्मत सिंहविकासविजयअजय सैनी (निर्दलीय)
वार्ड 37—ओसाफओसाफ (कांग्रेस)
वार्ड 38—सैयद आमिर
वार्ड 39निशाफरजानाफरजाना (कांग्रेस)
वार्ड 40पूजासायना खानसायना खान (कांग्रेस)
वार्ड 41अमन खानमो. फाइलमो. फाइल (कांग्रेस)
वार्ड 42रिजवानाराधिकाराधिका (कांग्रेस)
वार्ड 43मीरा देवीमंजू देवीमंजू देवी (कांग्रेस)
वार्ड 44राहुल भारतभारत वर्मा
वार्ड 45ओमप्रकाशमहेश चावलामहेश चावला (कांग्रेस)
वार्ड 46मो. वसीमनिशार अहमद
वार्ड 47राहुलछोटे खांराहुल (BJP)
वार्ड 48संतराआरतीसंतरा (BJP)
वार्ड 49संगीतामाहेनूरमाहेनूर (कांग्रेस)
वार्ड 50मुजाहिदहैदर अलीहैदर अली (कांग्रेस)
वार्ड 51रईस गौरीमो. कमरमो. कमर (कांग्रेस)
वार्ड 52—शब्बीर अहमदशाहिद सईद (निर्दलीय)
वार्ड 53बादलमयंक गोयल
वार्ड 54खाली छोड़ानाजिया
वार्ड 55बीना देवीविकास गोयल
वार्ड 56जयंतीचांदमल साहू
वार्ड 57उजमा बानोखुशबू बानोखुशबू बानो (कांग्रेस)
वार्ड 58—फोजिया
वार्ड 59—तबिश
वार्ड 60रेणुकामाया लता

Related Posts

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पंचायती राज चुनावों की घोषणा के साथ ही सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रशासन द्वारा 31 जिला परिषद सदस्यों, 8 पंचायत समितियों के 160 सदस्यों…

Read more

टोंक में 3 नाबालिग सहित 4 लड़कियां बरामद:3 नाबालिग लड़कों को अपहरण के मामले में हिरासत में लिया

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पुलिस ने ‘ऑपरेशन खुशी-11’ के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने नाबालिग बच्चों की तलाश और अपहरण के मामलों में तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव