नाबालिग ने दोस्तों के साथ मिलकर पिता की हत्या की:सुसाइड दिखाने के लिए शव को फंदे से लटकाया; मां को घर से निकालने से नाराज था

Spread the love

बांसवाड़ा जिले में नाबालिग बेटे ने ही अपने 7 दोस्तों के साथ मिलकर पिता की हत्या की थी। पुलिस ने रविवार को मामले का खुलासा करके नाबालिग को डिटेन कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल 2 आरोपी फरार हैं।

पिता के तानों से नाराज होकर इकलौते नाबालिग बेटे ने अपने 7 दोस्तों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया- मृतक की दो पत्नियां, चार बेटियां और एक बेटा है। नाबालिग बेटा बीए फर्स्ट ईयर का छात्र है।

मामला कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस ने बताया- ​21 अगस्त की सुबह सूचना मिली कि सूने मकान के अंदर एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका हुआ है। पुलिस पहुंची तो बॉडी पर चोट के निशान थे, पैर जमीन से टच हो रहे थे।

मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने एफएसएल (FSL) और एमओबी (MOB) टीम को मौके पर बुलाकर सबूत जुटाए। जांच के बाद इकलौते बेटे पर शक हुआ। पुलिस नाबालिग से सख्ती से पूछताछ की तो बेटे ने कहा- उसने दोस्तों के साथ मिलकर पिता की हत्या की है।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो बाइक, लोहे का पाइप, लाठी और अन्य सामान बारामद किया है। फरार 2 आरोपियों की तलाश जारी है।

फोटोज से समझिए पूरा मामला…

ये है पूरा मामला…

एसएचओ प्रवीण कुमार सिसोदिया ने बताया- हत्या के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि घटना के दौरान मृतक का इकलौता बेटा घर पर नहीं था। पिता के ताने देने, मारपीट करने और उसकी मां को घर से निकाल देने से खफा होकर नाबालिग 13 अगस्त को घर से चला गया था। पिता के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुआ था।

इसके बाद पुलिस नाबालिग के ननिहाल पहुंची और उससे पूछताछ की। नाबालिग ने बताया- 20 अगस्त को वह अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपने घर पहुंचा। लाठी-डंडों, लोहे के पाइप और कड़े से बेरहमी से मारपीट कर पिता की हत्या कर दी। हत्या को सुसाइड बताने के लिए शव को फंदे से लटका दिया और सभी आरोपी बाइक से फरार हो गए।

पुलिस ने इन आरोपियों को गिरफ्तार किया

पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसके दोस्तों विक्रम (21) निवासी डूंगरा छोटा, करण (19) निवासी वडलीपाड़ा, शैलेश (24) निवासी न्यॉलीपाड़ा, राजकुमार (18) निवासी गोयका बारिया और अल्पेश (20) निवासी गोयका बारिया को गिरफ्तार कर लिया।

Related Posts

वैष्णवी-तनिष्का बनकर फंसाते, अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे:जॉब के नाम पर लाइक-शेयर का टास्क, भरोसा होने पर शुरू होता था गंदा खेल

Spread the love

Spread the loveराजस्थान की 30 से ज्यादा लड़कियों के न्यूड वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मुंबई से जोधपुर पुलिस के हत्थे चढ़े फैजान और…

Read more

सिंहस्थ के 250 करोड़ के घोटाले में 6 पर एक्शन:सहायक यंत्री रविकांत मालवीय और श्रीराम पटेल सस्पेंड, दो आउटसोर्स कर्मचारी बर्खास्त, दो का ट्रांसफर

Spread the love

Spread the loveसिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में बिजली लाइन शिफ्टिंग में हुए बड़े घोटाले के खुलासे से बिजली कंपनी में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

वैष्णवी-तनिष्का बनकर फंसाते, अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे:जॉब के नाम पर लाइक-शेयर का टास्क, भरोसा होने पर शुरू होता था गंदा खेल

  • October 3, 2026
वैष्णवी-तनिष्का बनकर फंसाते, अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे:जॉब के नाम पर लाइक-शेयर का टास्क, भरोसा होने पर शुरू होता था गंदा खेल