
देवली नगर पालिका चुनाव को लेकर बीजेपी की चुनाव प्रबंधन कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नगर पालिका प्रभारी एवं मुख्य अतिथि अनमोल सिंह तोमर ने कार्यसमिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चुनाव संबंधी निर्देश दिए।
जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्लान
प्रभारी अनमोल सिंह तोमर ने कहा- भाजपा देवली नगर पालिका चुनाव पूरी मजबूती और निष्पक्षता के साथ लड़ेगी। उन्होंने कार्यसमिति के सदस्यों से अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया, ताकि देवली में भाजपा का बोर्ड बनाया जा सके।
25 अगस्त तक आवेदन जमा करा सकेंगे
बैठक में नगर पालिका चुनाव के लिए भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं के आवेदन की समय-सीमा भी तय की गई। प्रभारी ने स्पष्ट किया कि इच्छुक दावेदार अपना आवेदन 25 अगस्त की शाम 5 बजे तक चुनाव प्रभारी तक पहुंचा दें। निर्धारित समय के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
इस बैठक में देवली नगर निकाय संयोजक, शहर मंडल अध्यक्ष अंकित डाबर, सुरेश अग्रवाल, शिवजीराम प्रतिहार, नवलकिशोर चतुर्वेदी सहित मंडल के सभी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।





