दत्तवास में DAP वितरण में गड़बड़ी का आरोप:चुनिंदा किसानों को टोकन देने की शिकायत, जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन मिला

Spread the love

निवाई, 19 घंटे पहले

निवाई उपखंड की उप तहसील दत्तवास स्थित सहकारी समिति में DAP खाद वितरण में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए किसानों ने बुधवार को नायब तहसीलदार रामकेश मीणा को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने खाद वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और सभी पात्र किसानों को समान रूप से खाद उपलब्ध कराने की मांग की।

किसान अम्बालाल मीणा, मुकेश मीणा और सांवलराम मीणा सहित अन्य किसानों ने आरोप लगाया कि सहकारी समिति में DAP खाद वितरण के दौरान कुछ चुनिंदा किसानों को ही टोकन जारी किए जा रहे हैं। इसके बाद उन्हीं किसानों को खाद उपलब्ध कराई जा रही है।

किसानों का कहना है कि इस प्रक्रिया के कारण कई जरूरतमंद किसानों को DAP खाद नहीं मिल पा रही है। उन्होंने मांग की कि खाद वितरण की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से कराई जाए, ताकि किसी किसान के साथ भेदभाव नहीं हो।

शिकायत की जांच कर रहा प्रशासन

नायब तहसीलदार रामकेश मीणा ने बताया कि किसान DAP खाद वितरण को लेकर शिकायत लेकर पहुंचे थे। शिकायत की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच में किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सरसों की बुवाई नजदीक, खाद की जरूरत बढ़ी

आगामी रबी सीजन में सरसों की बुवाई का समय नजदीक आने के साथ किसानों की खाद की जरूरत भी बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि समय पर DAP उपलब्ध नहीं होने से बुवाई को लेकर चिंता बढ़ रही है।

किसानों ने प्रशासन से पर्याप्त मात्रा में DAP खाद उपलब्ध कराने और वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की मांग की है।

Related Posts

आज का एक्सप्लेनर:क्या चावल महंगा होना तय, 10 साल में पहली बार पैदावार घटी; जानिए कहां दिक्कत हुई, कब सुधरेंगे हालात

Spread the love

Spread the loveभारत में इस बार पिछले साल से 1 करोड़ टन कम चावल पैदा होने का अनुमान है। पैदावार में ये 17 सालों की सबसे बड़ी गिरावट है। इससे…

Read more

पलेई में किसानों को 600 कट्टे DAP खाद का वितरण:एक-एक कट्टा दिया गया, बचे हुए किसानों को दो दिन में मिलेगी खाद

Spread the love

Spread the loveनिवाई, 35 मिनिट पहले निवाई की ग्राम पंचायत पलेई स्थित क्रय-विक्रय सहकारी समिति में सोमवार को 600 कट्टे DAP खाद बांटी गई। प्रशासन की देखरेख में किसानों को…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित