
डॉ. रमेश चंद मीणा को ‘राष्ट्रीय युवा कला रत्न सम्मान’ मिला है। उन्हें 20वें अंतरराष्ट्रीय कलापर्व ‘क्रयोन्स’ टोंक में कला के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। डॉ. मीणा राजकीय कला कॉलेज, कोटा में सहायक आचार्य हैं और दौसा के बसवा के रहने वाले हैं।

यह सम्मान अंतरंग कला एवं एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी, टोंक और राजस्थान ललित कला अकादमी, जयपुर ने मिलकर दिया। डॉ. मीणा को लगातार कला सृजन और कला के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बृज विश्वविद्यालय, भरतपुर के कुलपति प्रो. मदन सिंह राठौड़ थे। इस मौके पर कई कलाकार, शिक्षाविद और कला प्रेमी मौजूद रहे। यह सम्मान डॉ. मीणा के कला, शोध और शिक्षण कार्य की उपलब्धि है।
डॉ. मीणा भारतीय-पश्चिमी कला इतिहास, सौंदर्यशास्त्र, समकालीन कला, राजस्थानी लघुचित्र, लोक-जनजातीय कला जैसे विषयों पर काम करते रहे हैं। इस सम्मान पर कला और शिक्षा जगत से जुड़े कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है।




