टेलर ने इलेक्ट्रिक कटर से प्रिंसिपल की उंगली काटी:कैंची से सिर पर किया वार; खराब क्वालिटी की यूनिफॉर्म सिलने पर टोका था

Spread the love

अलवर जिला अस्पताल में भर्ती निजी स्कूल संचालक।

अलवर में स्कूल प्रिंसिपल पर एक टेलर ने कैंची से वार कर दिया। कपड़े काटने वाले इलेक्ट्रिक ग्राइंडर से उंगली काट दी।

दोनों के बीच स्कूल यूनिफार्म की खराब क्वालिटी को लेकर झगड़ा हुआ था। मामला इतना बढ़ा कि टेलर ने प्रिंसिपल पर हमला कर दिया। घटना वैशाली नगर थाना क्षेत्र की है। घायल को जिला हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

गोदाम पर बात करने बुलाया, फिर हमला किया

पुलिस के अनुसार- वैशाली नगर स्थित एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल हेमसिंह राजपूत ने काशीराम चौराहे पर रहने वाले टेलर राकेश शर्मा को स्कूल यूनिफॉर्म सिलने का ठेका दिया था।

यूनिफॉर्म के कपड़े की खराब क्वालिटी होने पर प्रिंसिपल ने नाराजगी जताई। इस पर टेलर ने उन्हें बात करने के लिए वैशाली नगर स्थित अपने गोदाम पर बुलाया।

गोदाम पर बातचीत के दौरान दोनों के बीच बहस हो गई। बहस बढ़ते ही आपा खो चुके टेलर ने पास रखी भारी कैंची से प्रिंसिपल के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया।

प्रिंसिपल ने जब खुद को बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने कटर ग्राइंडर चला दिया। बीच-बचाव में हेमसिंह का हाथ ग्राइंडर की चपेट में आ गया और उनकी ऊंगली कटकर अलग हो गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ प्रिंसिपल को तुरंत अलवर जिला हॉस्पिटल लेकर गए, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना पर वैशाली नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रिंसिपल की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज

  • Related Posts

    आज का एक्सप्लेनर:₹500 की टिकट, ₹30 करोड़ का इनाम; केरलम सरकार क्यों चलाती है लॉटरी, क्या आप भी खरीद सकते हैं

    Spread the love

    Spread the loveकेरलम के एक शख्स ने महज 500 रुपए की एक लॉटरी टिकट खरीदी। कुछ महीने बाद उसे 30 करोड़ रुपए का जैकपॉट लगा। ये लॉटरी सिस्टम है- केरलम…

    Read more

    70th District Gymnastics Meet: Dominant Schools Sweep All Four

    Spread the love

    Spread the love70वीं जिला स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का समापन, Across all four categories, the winning schools dominated the event. Mahatma Gandhi Government School, Devli, hosted the 70th district-level gymnastics competition’s…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

    • October 3, 2026
    टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

    राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

    • October 3, 2026
    राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

    वैष्णवी-तनिष्का बनकर फंसाते, अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे:जॉब के नाम पर लाइक-शेयर का टास्क, भरोसा होने पर शुरू होता था गंदा खेल

    • October 3, 2026
    वैष्णवी-तनिष्का बनकर फंसाते, अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे:जॉब के नाम पर लाइक-शेयर का टास्क, भरोसा होने पर शुरू होता था गंदा खेल