जलमहल में युवक ने लगाई छलांग:5 घंटे तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग,लोग बोले- हमारे सामने कूदा, हाथ दिखे फिर गायब हो गया

Spread the love

जयपुर के जलमहल में बुधवार देर रात एक युवक के छलांग लगाने की सूचना से हड़कंप मच गया। रात करीब सवा 10 बजे प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि एक युवक जलमहल की पाल से झील में कूद गया है। सूचना मिलते ही ब्रह्मपुरी थाना पुलिस, एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंचीं और झील में युवक की तलाश शुरू की। करीब 2 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बावजूद देर रात तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका।

आज नहीं होगा सर्च ऑपरेशन

देर रात कई घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन में रेस्क्यू टीम को कोई नही मिला। इसके बाद अब संभावना जताई जा रही है की जलमहल झील में कोई नहीं है। रेस्क्यू टीम आज सर्च ऑपरेशन नहीं करेगी। इसके पीछे तर्क दियाा जा रहा है कि शव के फूलने और ऊपर आने का तर्क दिया जा रहा है।

थानाधिकारी बृजमोहन काविया ने बताया बुधवार देर रात तक चलाए गए सर्च ऑपरेशन में जलमहल झील से किसी व्यक्ति की बॉडी नहीं मिली। सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ द्वारा करीब 5 घंटे सर्च ऑपरेशन चलाया गया। फिलहाल जलमहल झील में कुछ भी मिलने की अब संभावना कम है। फिर भी आज परिस्थितियों के बाद दोबारा सर्च ऑपरेशन चलाने को लेकर निर्णय लिया जाएगा। हालांकि जिस व्यक्ति ने युवक के कूदने की सूचना दी थी इस एंगल की भी जांच की जा रही है।

पाल पर मौजूद युवकों ने दी पुलिस को सूचना

ब्रह्मपुरी थानाधिकारी बृज मोहन कविया ने बताया कि जलमहल के पास मौजूद 2 युवकों ने पुलिस को सूचना दी थी कि एक युवक जलमहल में कूद गया है। इसके बाद पुलिस और रेस्क्यू टीमों ने मौके पर पहुंचकर पानी में युवक की तलाश शुरू की। जलमहल की पाल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

देर रात सवा बारह बजे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, लेकिन युवक का पता नहीं चला।

देर रात सवा बारह बजे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, लेकिन युवक का पता नहीं चला।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- पानी में दिखे युवक के हाथ

प्रत्यक्षदर्शी राहुल ने बताया कि रात करीब सवा 10 बजे एक युवक पजामा-टीशर्ट पहने जलमहल की पाल पर आया। कुछ देर बाद उसने अचानक झील में छलांग लगा दी। राहुल के अनुसार, वह चार दोस्तों के साथ चौपाटी पर मौजूद था। सूचना मिलने पर जब वे पाल के पास पहुंचे तो पानी में युवक के हाथ दिखाई दिए, लेकिन कुछ ही पल बाद वह पानी में डूब गया।

मौके पर मौजूद देवेंद्र शर्मा ने भी बताया कि पजामा-टीशर्ट पहने युवक जलमहल की पाल पर आया और अचानक पानी में छलांग लगा दी। युवक के कूदते ही वहां मौजूद लोग उसकी ओर दौड़े, लेकिन तब तक वह पानी में डूब चुका था। शुरुआत में पानी के बीच उसके हाथ नजर आए, जो कुछ ही देर बाद दिखाई देना बंद हो गए।

यूवक पर कूदने की सूचना पर स्थानीय लोग भी जुटे रहे।

यूवक पर कूदने की सूचना पर स्थानीय लोग भी जुटे रहे।

नाइट वॉक कर रहे लोगों ने देखा घटनाक्रम

बताया जा रहा है कि उस समय चौपाटी पर नाइट वॉक कर रहे लोगों ने युवक को झील में डूबने से बचने के लिए हाथ-पैर चलाते हुए देखा। इसके बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीमों ने नाव व अन्य संसाधनों की मदद से झील में युवक की तलाश शुरू की।

देर रात तक नहीं मिला युवक का सुराग

करीब 3 घंटे तक पुलिस, एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमों ने जलमहल की झील में सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि देर रात तक युवक का पता नहीं चल सका।

Related Posts

भारतीय पायलट पर हमले के आरोपी का नाम हमाम अल-हमामी:दावा- अलकायदा से प्रभावित था, कट्टरपंथी सोच के चलते ओमान एयर से निकाला गया

Spread the love

Spread the loveहमाम अल हमामी ने ही भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला किया था। उसने स्वीकार किया कि वह प्लेन क्रैश कराना चाहता था। इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की…

Read more

SIR का विरोध, जंतर-मंतर से 150 प्रदर्शनकारी हिरासत में:12वां मेट्रो स्टेशन भी बंद; CJP मुंबई में प्रदर्शन करेगी, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Spread the love

Spread the loveदिल्ली में SIR के खिलाफ लेफ्ट, AAP और स्टूडेंट यूनियन ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। जंतर-मंतर से सौरभ भारद्वाज समेत 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। जंतर-मंतर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एशियन गेम्स ब्रांज मेडलिस्ट धर्मवीर चौधरी निवाई पहुंचे:मंडी सचिव सहित व्यापारियों ने किया स्वागत, डीएसपी भी रहे मौजूद

  • October 3, 2026
एशियन गेम्स ब्रांज मेडलिस्ट धर्मवीर चौधरी निवाई पहुंचे:मंडी सचिव सहित व्यापारियों ने किया स्वागत, डीएसपी भी रहे मौजूद

टोंक में 20वां कला पर्व ‘क्रेयान्स’ शुरू:रूस-नेपाल सहित देश के कई राज्यों से पहुंचे चित्रकार; दिखाएंगे अपने कल्चर का हुनर

  • October 3, 2026
टोंक में 20वां कला पर्व ‘क्रेयान्स’ शुरू:रूस-नेपाल सहित देश के कई राज्यों से पहुंचे चित्रकार; दिखाएंगे अपने कल्चर का हुनर

सरकारी स्कूलों में अब होगा रीडिंग पीरियड:अलग-अलग गतिविधियों से स्टूडेंट्स में विकसित होगी पढ़ने और समझने की क्षमता

  • October 3, 2026
सरकारी स्कूलों में अब होगा रीडिंग पीरियड:अलग-अलग गतिविधियों से स्टूडेंट्स में विकसित होगी पढ़ने और समझने की क्षमता