टोंक में एक पीड़ित परिवार और उनके समर्थन में आए ग्रामीणों ने बुधवार को एसपी रोशन मीना के ऑफिस पहुंचकर प्रदर्शन किया। एसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पीड़ित ने बताया कि वह 9 अगस्त की रात घर पर सो रहा था, जबकि उसकी पत्नी घरेलू कार्य कर रही थी।
इसी दौरान आरोपी पक्ष के करीब 6 से 7 लोग उसके घर में घर गए और गाली-गलौज करते हुए पीड़ित व उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया।
पीड़ित के अनुसार, हमलावरों ने गंडासे से वार किया, जिससे उसके पेट पर चोट लगी और वह मौके पर ही घायल हो गया। परिवार के सदस्यों के चिल्लाने पर हमलावर मौके से भाग गए। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने हमलावरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने उन्हें कुछ देर बाद छोड़ दिया।
पीड़ित ने बताया कि उसने 10 अगस्त को पुलिस को रिपोर्ट दी, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित ने हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
मामले में एसपी की ओर से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए।






