घर में आग लगने से जिंदा जले दिव्यांग बुजुर्ग:काम पर गए थे बेटे; ग्रामीणों ने लपटें देखी तो दौड़कर आए,25 मिनट में पाया काबू

Spread the love

बालोतरा जिले में घर में आग लगने से दिव्यांग बुजुर्ग की जिंदा जलने से मौत हो गई। एक हाथ-पैर काम नहीं करने के कारण बुजुर्ग घर से बाहर नहीं निकल पाए। बुजुर्ग के तीनों बेटे काम पर गए थे।

आग की लपटें दिखने पर ग्रामीण दौड़कर आए और करीब 25 मिनट में आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गोविंदराम (65) की मौत हो गई। आग से घरेलू सामान भी जलकर खाक हो गया। हादसा मोकलसर गांव में दोपहर 12:30 बजे हुआ।

घर में अकेले थे बुजुर्ग, काम पर गए थे तीन बेटे

सिवाना थाना अधिकारी चंद्र सिंह ने बताया- घटना के समय गोविंदराम अपनी झोपड़ी में अकेले थे। गोविंदराम का राइट साइड में एक हाथ और पैर काम नहीं करता था। दोपहर में ग्रामीणों ने गोविंदराम के घर से आग की लपटें उठती देखी तो मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों ने अपने स्तर पर पानी के टैंकर बुलाकर आग बुझाने की कोशिश की और करीब 25 मिनट में आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक गोविंदराम की मौत हो गई थी।

थाना अधिकारी ने बताया- गोविंदराम के चार बेटे हैं। एक बेटा सोहनलाल जेल में है, जबकि 3 बेटे देवाराम, किशन और दिनेश काम के लिए बालोतरा गए थे।

आग लगने के कारणों का पता लगा रही पुलिस

सिवाना थाना अधिकारी चंद्र सिंह ने बताया- शव को सिवाना उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Posts

मंत्री बोले-पीएम के कार्यकाल को इतिहास में याद किया जाएगा:भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में निकाली ‘सेवा ज्योति यात्रा’

Spread the love

Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर निकाली गई रैली में बीजेपी के जिला प्रभारी मंत्री हीरा लाल नागर समेत बड़ी संख्या में…

Read more

RPSC लेक्चरर-कोच भर्ती-2025:3681 अभ्यर्थियों के में डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन 12 अक्टूबर से

Spread the love

Spread the loveराजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर ने प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) भर्ती परीक्षा-2025 कराई थी। इसके प्रारंभिक परिणाम में 3681 अभ्यर्थियों को अस्थाई रूप से विचारित किया…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पेरेंटिंग- क्या 8 साल के बच्चे को बोर्डिंग भेजना सही:बच्चा डिसिप्लिन सीखेगा या बिगड़ जाएगा, असमंजस में हैं, सही फैसला कैसे लें?

  • October 8, 2026
पेरेंटिंग- क्या 8 साल के बच्चे को बोर्डिंग भेजना सही:बच्चा डिसिप्लिन सीखेगा या बिगड़ जाएगा, असमंजस में हैं, सही फैसला कैसे लें?

जरूरत की खबर- कीवी के 12 हेल्थ बेनिफिट्स:पाचन बेहतर बनाए, ब्लड शुगर कंट्रोल रखे, डॉक्टर से जानें किन्हें सावधानी बरतनी चाहिए

  • October 8, 2026
जरूरत की खबर- कीवी के 12 हेल्थ बेनिफिट्स:पाचन बेहतर बनाए, ब्लड शुगर कंट्रोल रखे, डॉक्टर से जानें किन्हें सावधानी बरतनी चाहिए

कहानी:एक व्यक्ति पहले धनी और फिर ज्ञानी भी बना, लेकिन उसका दुख दूर नहीं हुआ; ये 8 बातें सफल बना सकती हैं

  • October 8, 2026
कहानी:एक व्यक्ति पहले धनी और फिर ज्ञानी भी बना, लेकिन उसका दुख दूर नहीं हुआ; ये 8 बातें सफल बना सकती हैं