ग्रामीण सरकारी स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति शुरू:1 सितंबर से आवेदन, मेरिट से चयन; 30 हजार रुपए तक मानदेय

Spread the love

गेस्ट फैकल्टी के रूप में ग्रामीण क्षेत्रों में अब स्कूल व्याख्याता लगाए जाएंगे।

टोंक समेत प्रदेश के ग्रामीण सरकारी स्कूलों में खाली स्कूल व्याख्याता पदों पर गेस्ट फैकल्टी लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी। विद्या संबल योजना के प्रथम चरण के तहत पात्र अभ्यर्थी 1 से 7 सितंबर तक संबंधित स्कूलों में आवेदन कर सकेंगे। चयन मेरिट के आधार पर होगा और इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। रिटायर्ड शिक्षकों को प्राथमिकता मिलेगी, जबकि चयनित गेस्ट फैकल्टी को 400 रुपए प्रति कालांश और अधिकतम 30 हजार रुपए मासिक मानदेय दिया जाएगा। नियुक्तियां 31 मार्च 2027 या नियमित शिक्षक के आने तक रहेंगी।

मेरिट से चयन, इंटरव्यू नहीं

स्वीकृत और स्पष्ट रूप से रिक्त पदों की स्कूलवार सूची नोटिस बोर्ड, सार्वजनिक स्थान और विभागीय वेबसाइट पर जारी होगी। चयन मेरिट से होगा। शैक्षणिक योग्यता के अंकों का 75% और प्रशैक्षणिक योग्यता का 25% भारांक रहेगा। किसी भी स्तर पर इंटरव्यू नहीं होगा।

स्कूल व्याख्याता लगाने के आदेश की प्रति।

स्कूल व्याख्याता लगाने के आदेश की प्रति।

रिटायर्ड शिक्षकों को प्राथमिकता

सेवानिवृत्त और निजी अभ्यर्थी दोनों आवेदन कर सकेंगे। रिटायर्ड शिक्षकों को प्राथमिकता मिलेगी और वे 65 वर्ष की आयु तक गेस्ट फैकल्टी के रूप में काम कर सकेंगे। समान अंक होने पर, रिटायर्ड शिक्षक का आवेदन नहीं होने की स्थिति में अधिक उम्र वाले निजी अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी।

400 रुपए प्रति कालांश, अधिकतम 30 हजार रुपए

गेस्ट फैकल्टी को 400 रुपए प्रति कालांश मानदेय मिलेगा, जो अधिकतम 30 हजार रुपए प्रतिमाह होगा। चयनित अभ्यर्थी को नियुक्ति प्रस्ताव पर 7 दिन में सहमति देनी होगी, अन्यथा अगले वरीय अभ्यर्थी को मौका दिया जा सकता है।

अंग्रेजी माध्यम की कक्षाओं में भाषा विषयों को छोड़कर अन्य विषयों के लिए संबंधित शैक्षणिक योग्यता अंग्रेजी माध्यम से होना जरूरी है। प्राध्यापक कक्षा 11वीं और 12वीं को पढ़ाएंगे।

31 मार्च 2027 तक रहेगी नियुक्ति

नियुक्ति पूरी तरह अस्थायी होगी। गेस्ट फैकल्टी 31 मार्च 2027 या नियमित शिक्षक आने तक, जो पहले हो, काम कर सकेंगे। इससे नियमित सरकारी नियुक्ति या स्थायीकरण का कोई अधिकार नहीं मिलेगा।

प्रदेश में 18,227, टोंक में 234 पद रिक्त

प्रदेश में स्कूल व्याख्याताओं के 54,548 पद स्वीकृत हैं, जिनमें 44,321 कार्यरत और 18,227 रिक्त हैं। टोंक के 401 उच्च माध्यमिक स्कूलों में व्याख्याताओं के 1,348 पद स्वीकृत हैं। इनमें 1,114 कार्यरत और 234 पद रिक्त हैं।

शहरी स्कूलों को अभी लाभ नहीं

आचार संहिता के कारण इस चरण में शहरी क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति नहीं होगी। योजना का फोकस ग्रामीण स्कूलों के रिक्त पद भरने पर है। शिक्षक संघ रेसटा के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद ने मांग की है कि जिन स्कूलों में शिक्षक कार्यरत नहीं हैं, लेकिन दूसरे स्कूल से वेतन व्यवस्था हो रही है, उन पदों को भी विद्यार्थियों के हित में विद्या संबल योजना में शामिल किया जाए।

Related Posts

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

Spread the love

Spread the loveआज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. अनूप कुमार कोटक बैंक के MD और CEO…

Read more

UPSC के 100 साल, मोदी बोले-ये गवर्नेंस तय करता है:संस्था के पहले अध्यक्ष अंग्रेज थे, 2 बार नाम बदला, हर साल 250 परीक्षाएं कराता है

Spread the love

Spread the lovePM मोदी ने UPSC के 100 साल पूरे होने पर गुरुवार को भारत मंडपम में कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि विकसित…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित