गांव कोटड़ा में बिजली संकट गहराया:ओवरलोड से बार-बार जल रहा ट्रांसफार्मर, दो नए ट्रांसफार्मर की मांग

Spread the love

ग्राम कोटड़ा में बिजली के अत्यधिक लोड और बार-बार ट्रांसफार्मर जलने की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले एक साल से वे इस समस्या का सामना कर रहे हैं, जिससे उन्हें भारी परेशानी हो रही है।

गांव की मुख्य सड़क के पास स्थित एक ट्रांसफार्मर पर 30 से अधिक घरेलू और कृषि कनेक्शन जुड़े हुए हैं। अत्यधिक लोड के कारण यह ट्रांसफार्मर अक्सर खराब हो जाता है, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित रहती है।

ग्रामीणों ने बताया कि रक्षाबंधन के पर्व पर भी पूरा गांव रातभर बिजली गुल रहने के कारण अंधेरे में डूबा रहा। इस लापरवाही से आक्रोशित होकर ग्रामीण गुरुवार देर रात ट्रांसफार्मर के पास जमा हुए और बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

ग्रामीण गणेश जाट, भगवान जाट, नैनुलाल मीणा, राजू मीणा, मनीष जाट, कृष्ण जाट और टीकम जाट ने अपनी मुख्य मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि सिंगल ट्रांसफार्मर का लोड कम करने के लिए गांव में दो नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएं। साथ ही, 30 से अधिक कनेक्शनों का लोड दोनों नए ट्रांसफार्मरों पर समान रूप से विभाजित किया जाए ताकि भविष्य में ओवरलोडिंग की समस्या न हो।

ग्रामीणों ने दूनी बिजली विभाग के सहायक अभियंता (AEN) से जल्द से जल्द उनकी मांगें पूरी करने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि रक्षाबंधन के बाद भी बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और नए ट्रांसफार्मर स्थापित नहीं किए गए, तो वे बड़ा धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।

Related Posts

निवाई के लुणेरा में 11 केवी लाइन का तार टूटा:तीन दिन से बंद बिजली सप्लाई, हजारों किसान सिंचाई के लिए परेशान

Spread the love

Spread the loveनिवाई इलाके के लुणेरा गांव में बिजली निगम की लापरवाही से किसान परेशान हैं। शनिवार सुबह आंगनबाड़ी केंद्र के बाहर 11 केवी बिजली लाइन का तार टूट गया।…

Read more

‘क्रेयान्स’ में रूस-नेपाल समेत 18 राज्यों के 250 कलाकार पहुंचे:तीन दिन तक कैनवास पर उतरीं कला की अलग-अलग छटाएं

Spread the love

Spread the love20वें अंतरराष्ट्रीय कलापर्व ‘क्रेयान्स’ के समापन पर कलाकारों को कला रत्न से सम्मानित करते टोंक के पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता और अन्य अतिथि। टोंक में आयोजित 20वें…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

निवाई के लुणेरा में 11 केवी लाइन का तार टूटा:तीन दिन से बंद बिजली सप्लाई, हजारों किसान सिंचाई के लिए परेशान

  • October 5, 2026
निवाई के लुणेरा में 11 केवी लाइन का तार टूटा:तीन दिन से बंद बिजली सप्लाई, हजारों किसान सिंचाई के लिए परेशान

‘क्रेयान्स’ में रूस-नेपाल समेत 18 राज्यों के 250 कलाकार पहुंचे:तीन दिन तक कैनवास पर उतरीं कला की अलग-अलग छटाएं

  • October 5, 2026
‘क्रेयान्स’ में रूस-नेपाल समेत 18 राज्यों के 250 कलाकार पहुंचे:तीन दिन तक कैनवास पर उतरीं कला की अलग-अलग छटाएं

शिक्षा-विभाग के 40 उत्कृष्ट कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान:15 साल की सेवा और मेरिट के आधार पर चयन, 16 दिसंबर को बीकानेर में समारोह

  • October 5, 2026
शिक्षा-विभाग के 40 उत्कृष्ट कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान:15 साल की सेवा और मेरिट के आधार पर चयन, 16 दिसंबर को बीकानेर में समारोह