
चीन में 75 साल की दादी ने ब्यूटी ट्रीटमेंट पर ₹4 करोड़ से ज्यादा खर्च कर दिए। वहीं, जेन-Z टेंशन से बचने के लिए प्रमोशन लेने से इनकार कर रहे हैं। उधर, बांग्लादेश में एक कपल ने 80 हजार प्लास्टिक की बोतलों से घर बना दिया।

एक रोबोट इवेंट में रोबोट डॉग ने सवारी बैठाकर रिक्शा खींचा। वहीं, रोमानिया में 5 किमी लंबी टेबल बिछाई गई, जिस पर एक साथ 20 हजार लोग बैठे और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें…











