कोटा-प्राइवेट स्कूल में 3 साल की मासूम से अश्लील हरकत:प्राइवेट पार्ट पर जख्म; SP ने कहा-बार-बार स्कूल अंकल बोल रही बच्ची

Spread the love

कोटा में निजी स्कूल में 3 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। परिजनों ने 3 सितंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 8 सितंबर को पुलिस ने 11 लोगों के डीएनए सैंपल लिए तक मामला उजागर हुआ।

परिजनों ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि बच्ची पिछले करीब तीन महीने से निजी प्ले स्कूल जा रही थी। 30 अगस्त को उसने पेट में दर्द की शिकायत की थी। इलाज के बाद भी आराम नहीं मिलने पर परिजन उसे 3 सितंबर को महिला डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। जांच के दौरान बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर जख्म मिले, जिसके बाद परिजनों ने अश्लील हरकत की आशंका जताई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी तेजस्वनी गौतम खुद बच्ची को लेकर जेके लोन अस्पताल पहुंचीं, जहां उसका दो घंटे से अधिक समय तक मेडिकल परीक्षण किया गया। मेडिकल रिपोर्ट में फिलहाल कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस ने बच्ची से लिए गए नमूनों को FSL जांच के लिए भेजा है।

11 लोगों के डीएनए सैंपल लिए

एसपी ने कहा- बच्ची बार-बार सिर्फ ‘स्कूल अंकल’ कह रही है, लेकिन किसी का नाम नहीं बता पा रही। पुलिस ने स्कूल के पूरे मेल स्टाफ सहित करीब 11 लोगों के DNA सैंपल लिए है। बच्ची के पिता और एक रिश्तेदार के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं।

एसपी ने बताया बच्ची को एलर्जी हो रही थी। संभवतः वह निशान उसके नाखून के भी हो सकते हैं। हालांकि परिजनों का दावा है कि स्कूल के स्टाफ को बच्ची के सामने लाने पर वह एक स्वीपर को देखकर डर गई और मां से लिपट गई। पुलिस ने स्कूल और आसपास के करीब 10 दिनों के CCTV फुटेज भी खंगाले हैं।

एसपी तेजस्विनी गौतम ने कहा कि FSL रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी और दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

जज ने कविता पढ़कर पूरे परिवार को दी उम्रकैद:प्रेमिका के हत्यारे से बोलीं- न्याय का संदेश यही, निर्दोष का खून व्यर्थ नहीं

Spread the love

Spread the loveटोंक, 1 घंटे पहले टोंक की SC-ST कोर्ट ने प्रेमिका की हत्या के दोषी प्रेमी, उसकी मां, बहन और भाई को उम्रकैद की सजा सुनाई है। जज आरती…

Read more

ब्लैकबोर्ड-मेरी बेटी से रेप किया, कलेजा निकालकर खा गए:संतान के लिए पड़ोसी ने तांत्रिक के कहने पर जुबान काटी, आंख फोड़ी

Spread the love

Spread the loveउत्तर प्रदेश के कानपुर का एक मोहल्ला। दिवाली के ठीक अगले दिन। शोर शांति में तब्दील हो चुका था। सुबह करीब 5 बजे कुछ औरतें टहल रही थीं।…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित