कुन्हाड़ी के हॉस्टल में युवक ने फंदा लगाकर दी जान:राजस्थान लोक परिवहन बस में कंडक्टर था, पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव

Spread the love

कोटा, 1 घंटे पहले

कोटा के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में हॉस्टल में रह रहे एक युवक ने देर रात फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान धनराज चौधरी निवासी टोंक जिले के रूप में हुई है। वह कोटा में राजस्थान लोक परिवहन की बस में कंडक्टर का काम करता था।

कुन्हाड़ी थाने के हेड कॉन्स्टेबल धोलाराम ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी कि हॉस्टल के कमरे में धनराज ने फांसी लगा ली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को एमबीएस अस्पताल लेकर आई, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराया

बुधवार को परिजन कोटा पहुंचे। उनकी मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल युवक के सुसाइड करने के कारण सामने नहीं आए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शादी नहीं हुई थी

मृतक के भाई खुशीराम ने बताया कि धनराज के फंदा लगाने की सूचना मिलने पर वे कोटा पहुंचे थे। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है। धनराज तीन भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी शादी नहीं हुई थी। वह कोटा में रहकर बस कंडक्टर का काम करता था।

Related Posts

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पंचायती राज चुनावों की घोषणा के साथ ही सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रशासन द्वारा 31 जिला परिषद सदस्यों, 8 पंचायत समितियों के 160 सदस्यों…

Read more

नायरा का पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा:भोपाल में एक लीटर पेट्रोल ₹120 और डीजल ₹103 का हुआ, कच्चा तेल महंगा होना वजह

Spread the love

Spread the loveनायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा दी हैं। कंपनी ने पेट्रोल के दाम में ₹5 प्रति लीटर और डीजल में ₹3 प्रति लीटर का इजाफा…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव