निवाई, 1 घंटे पहले

निवाई में जिला कलेक्टर टीना डाबी ने पंचायतराज चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। यह बैठक उपखंड अधिकारी कार्यालय में हुई।

जिला निर्वाचन अधिकारी टीना डाबी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रकोष्ठ प्रभारी और अधिकारी सजग रहें और अपने कार्यालयों में मौजूद रहें।
उन्होंने मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करने, संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों की जानकारी जुटाने और वहां रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
इस दौरान रिटर्निंग ऑफिसर गंभीर सिंह, तहसीलदार सृष्टि जैन, चुनाव प्रभारी अमित शर्मा, नायब तहसीलदार रामकेश मीणा, रेंजर धारीलाल बैरवा और चित्रांश माथूर सहित कई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।





