एशियन गेम्स में भारत को दूसरा गोल्ड:सुरुचि-कमलजीत ने 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता; शूटिंग में अब तक 10 मेडल जीते

Spread the love

सुरुचि-कमलजीत की जोड़ी ने भारत को एशियन गेम्स 2026 में शूटिंग का पहला गोल्ड दिलाया है।

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में दूसरा गोल्ड मेडल जीत लिया है। जापान के नागोया में शुक्रवार को सुरुचि और कमलजीत की जोड़ी ने 10 मीटर पिस्टल शूटिंग के मिक्स्ड इवेंट में 484.6 के स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया।

यह शूटिंग में इस एशियन गेम्स का पहला गोल्ड मेडल है। भारतीय निशानेबाजों अब तक 10 मेडल दिला चुके हैं। इनमें 5 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज भी शामिल हैं। इससे पहले महिला क्रिकेट टीम ने गेम्स का पहला गोल्ड मेडल जीता था।

इसके अलावा, भारतीय टीम 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन टीम इवेंट में 1762 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। इसमें चीन (1766 अंक) को गोल्ड और साउथ कोरिया (1751 अंक) को ब्रॉन्ज मिला।

भारत मेडल टैली में 12वें नंबर पर आया

इस गोल्ड मेडल के सहारे भारत मेडल टैली में 12वें स्थान पर आ गया है। उसने अब तक 2 गोल्ड, 8 सिल्वर, 9 ब्रॉन्ज के सहारे 19 मेडल जीते हैं।

भारतीय जोड़ी साउथ कोरिया से 6.6 मीटर आगे रही

10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम फाइनल में सुरुचि और कमलजीत की भारतीय जोड़ी सिल्वर जीतने वाली साउथ कोरिया से 6.6 अंक आगे रही।

इंडिया ने 484.6 अंक हासिल किए। जबकि, साउथ कोरिया को 478.0 अंक मिले। ईरान ने 415.8 अंक के साथ ब्रॉन्ज जीता।

Related Posts

रोहित की 63वीं वनडे फिफ्टी, बतौर ओपनर 10 हजार रन:ऋतुराज के साथ शतकीय साझेदारी; वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत-120/2, कोहली और गिल आउट

Spread the love

Spread the loveभारत ने तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 ओवर में 2 विकेट पर 120 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड क्रीज पर हैं। दोनों के…

Read more

भारत ने लगातार दूसरी बार जीता एशियाड क्रिकेट का गोल्ड:फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया, अभिषेक और तिलक की हाफ सेंचुरी

Spread the love

Spread the loveजीत सेलिब्रेट करते टीम इंडिया के खिलाड़ी। भारत ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का गोल्ड…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव