एडीजे सोनी ने दिलाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ:न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं ने लिया दो पेड़ लगाने का संकल्प

Spread the love

उनियारा न्यायालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस एक अनूठी पहल के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश (एडीजे) दीपक कुमार सोनी की अगुवाई में व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य न्यायालय परिसर को हरा-भरा बनाना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था।

कार्यक्रम की शुरुआत एडीजे दीपक कुमार सोनी द्वारा न्यायालय परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी देने के साथ हुई। इसके तुरंत बाद, एडीजे सोनी की प्रेरणा से उपस्थित सभी न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और न्यायिक कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

अपने संबोधन में एडीजे दीपक कुमार सोनी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और भावी पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य के लिए संकल्प लेने का अवसर है। उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का जिक्र करते हुए प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम दो पौधे लगाने और उनके वृक्ष बनने तक उनकी पूर्ण देखभाल करने का आह्वान किया। इसके पश्चात न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में छायादार व फलदार पौधों का रोपण किया।

इस पौधारोपण और शपथ ग्रहण समारोह में कई प्रमुख न्यायिक एवं विधिक हस्तियां उपस्थित रहीं। इनमें एसीजेएम शबा परवीन कागजी, न्यायिक मजिस्ट्रेट पूनम जगवाल, अभिभाषक संघ अध्यक्ष सच्चिदानंद शर्मा, सहायक लोक अभियोजक खेमचंद नामा, तथा वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमचंद जैन, बाबूलाल कासलीवाल और बरक्कत खान शामिल थे।

कार्यक्रम में न्यायालय के समस्त कर्मचारियों सहित विधिक जगत से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और राष्ट्रसेवा के साथ-साथ प्रकृति सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Related Posts

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

Spread the love

Spread the loveआज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. अनूप कुमार कोटक बैंक के MD और CEO…

Read more

UPSC के 100 साल, मोदी बोले-ये गवर्नेंस तय करता है:संस्था के पहले अध्यक्ष अंग्रेज थे, 2 बार नाम बदला, हर साल 250 परीक्षाएं कराता है

Spread the love

Spread the lovePM मोदी ने UPSC के 100 साल पूरे होने पर गुरुवार को भारत मंडपम में कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि विकसित…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित