
राजकीय कॉलेज उनियारा में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) और ‘नई किरण: नशा मुक्ति केंद्र’ ने मिलकर कई कार्यक्रम किए। प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह चाहर ने महापुरुषों की तस्वीरों पर माल्यार्पण किया। राजेश यादव ने मंच संचालन किया।

छात्रों ने दोनों विभूतियों के योगदान पर विचार रखे। गांधीजी के जीवन पर प्रश्नोत्तरी हुई, अच्छा प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. भानु प्रकाश शर्मा ने गांधी जी के आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा दी। प्राचार्य डॉ. चाहर ने युवाओं से अनुशासन, सेवा भावना के साथ आगे बढ़ने को कहा। मनीष कुमार नैनीवाल ने छात्रों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।
एक प्रतीकात्मक दांडी मार्च रैली निकाली गई, जिसमें शिवनारायण ने गांधीजी का रूप धारण किया। कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियान भी चला। अंत में एनएसएस प्रभारी डॉ. विजय कुमार मीणा ने आभार जताया।





