आचार संहिता में स्कॉर्पियो से 1.02 करोड़ बरामद:बॉक्स में रखी थी रकम; बोले- प्लॉट बेचकर लाए हैं; पुलिस ने कैश जब्त की

Spread the love

निकाय चुनाव की आचार संहिता के बीच पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान स्कॉर्पियो से 1.02 करोड़ रुपए की कैश बरामद किया। रकम SUV में एक बॉक्स के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे। पुलिस ने स्कॉर्पियो सवार महिला और युवक से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि प्लॉट बेचकर रकम ले जा रहे थे। पुलिस ने कैश जब्त कर दस्तावेजों और रकम के सोर्स की जांच शुरू कर दी है।

कार्रवाई रविवार देर शाम तखतगढ़ में जालोर चौराहे पर नाकाबंदी के दौरान हुई।

स्कॉर्पियो से बरामद किए गए घी के डिब्बे।

स्कॉर्पियो से बरामद किए गए घी के डिब्बे।

नाकाबंदी में स्कॉर्पियो की जांच, बॉक्स में मिली नकदी

तखतगढ़ थाने के ASI मकसूद खान ने बताया कि रविवार देर शाम जालोर चौराहे पर पुलिस नाकाबंदी कर रही थी। ASI दलपतसिंह, हेड कॉन्स्टेबल जगदीश राम और पुलिस टीम वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सांडेराव की तरफ से एक स्कॉर्पियो आती दिखाई दी।

पुलिस ने स्कॉर्पियो को रुकवाकर जांच की तो गाड़ी में एक बॉक्स के अंदर छिपाकर रखी 1 करोड़ 2 लाख रुपए कैश मिला। इसके अलावा गाड़ी से गाय के घी के 750-750 ग्राम के पैकेट भी बरामद हुए।

रविवार रात को कार्रवाई करते हुए तखतगढ़ थाना पुलिस।

रविवार रात को कार्रवाई करते हुए तखतगढ़ थाना पुलिस।

प्लॉट बेचकर रकम लाने की बात कही

आचार संहिता के दौरान इतनी बड़ी रकम लेकर जाने को लेकर पुलिस ने स्कॉर्पियो सवार महिला और युवक से पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि वे प्लॉट बेचकर यह रकम लेकर आ रहे थे।

मामले की जानकारी मिलने पर CO सुमेरपुर भवानी सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नकदी जब्त करने की कार्रवाई की और अब रकम के संबंध में दस्तावेजों व अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

Related Posts

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

Spread the love

Spread the loveगायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार की तरफ से भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा कराई गई। इसमें टोंक के 6000 से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया। यह परीक्षा 90 केंद्रों पर…

Read more

उनियारा कॉलेज में गांधी-शास्त्री जयंती पर दांडी मार्च रैली निकाली:प्रश्नोत्तरी में च्छा प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया, नशा मुक्ति की शपथ दिलाई

Spread the love

Spread the loveराजकीय कॉलेज उनियारा में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) और ‘नई किरण: नशा मुक्ति केंद्र’ ने मिलकर कई कार्यक्रम…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड