आईफोन 18 सीरीज लॉन्च के बाद पुराने मॉडल महंगे:आईफोन 17 ₹17,000 और आईफोन एयर ₹65,000 तक महंगा हुआ, चिप की लागत बढ़ना वजह

Spread the love

लॉन्चिंग इवेंट के बाद एपल ने अपने पुराने आईफोन मॉडल्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। आमतौर पर नई सीरीज आने के बाद पुराने मॉडल सस्ते होते हैं, लेकिन इस बार आईफोन 17, आईफोन 17e, आईफोन एयर और आईफोन 16 के दाम बढ़ गए हैं।

एपल ने अपने ‘सरप्राइज एंड शाइन’ इवेंट में आईफोन 18 प्रो, आईफोन 18 प्रो मैक्स और अपना पहला फोल्डेबल फोन ‘आईफोन डुओ’ लॉन्च किया है। इसके तुरंत बाद कंपनी ने भारत समेत कई देशों में अपने मौजूदा और पुराने मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए। मेमोरी चिप्स की बढ़ती लागत और कॉम्पोनेंट्स की कमी को इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह बताया जा रहा है।

आईफोन 17: 256GB वेरिएंट ₹17,000 महंगा हुआ

आईफोन 17 के 256GB वेरिएंट की कीमत पहले ₹82,900 थी, जो अब बढ़कर ₹99,900 हो गई है। यानी इसमें सीधे ₹17,000 का इजाफा हुआ है। वहीं, इसके 512GB वेरिएंट की कीमत ₹1,02,900 से बढ़कर ₹1,24,900 कर दी गई है। इस मॉडल में ₹22,000 की बढ़ोतरी हुई है।

आईफोन Air: 1TB मॉडल के दाम में ₹65,000 का बड़ा इजाफा

वेरिएंटपुरानी कीमतनई कीमतअंतर
256 GB₹1,19,900₹1,49,900₹30,000
512 GB₹1,39,900₹1,74,900₹35,000
1 TB₹1,59,900₹2,24,900₹65,000

आईफोन 17e और आईफोन 16 भी महंगे हुए

एपल के किफायती मॉडल्स की श्रेणी में आने वाले आईफोन 17e और आईफोन 16 के दाम भी बढ़ गए हैं:

  • आईफोन 17e (256GB): पुरानी कीमत ₹64,900 थी, जो अब ₹79,900 हो गई है। 512GB वेरिएंट की कीमत ₹84,900 से बढ़कर ₹1,04,900 हो गई है।
  • आईफोन 16 (128GB): इसका 128GB बेस मॉडल पहले ₹69,900 में मिलता था, जिसकी कीमत अब बढ़कर ₹89,900 हो गई है (₹20,000 का इजाफा)।

एपल ने कीमतें क्यों बढ़ाईं?

कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी का मुख्य कारण मेमोरी चिप्स और दूसरे जरूरी स्मार्टफोन्स पार्ट्स की बढ़ती लागत है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा सेंटर्स की मांग अचानक बढ़ने से सेमीकंडक्टर और मेमोरी कंपोनेंट्स की भारी कमी हो गई है।

एपल के तत्कालीन सीईओ टिम कुक ने जून में ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ को दिए इंटरव्यू में कहा था कि कीमतों में बढ़ोतरी को रोकना अब असंभव हो चुका है। हम पर जो लागत का बोझ आ रहा है, हम उसे ग्राहकों तक पहुंचाने से बचने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अब स्थिति नियंत्रण से बाहर हो रही है।

एपल से पहले कई एंड्रॉइड स्मार्टफोन मेकर्स भी कंपोनेंट्स महंगे होने की वजह से अपने हैंडसेट्स के दाम बढ़ा चुके हैं।

Related Posts

कैफे-3 के नए नियम, EV सस्ती होंगी:नई पेट्रोल-डीजल गाड़ियों का माइलेज 30 kmpl करना होगा, कंपनियों को 5 साल का समय मिला

Spread the love

Spread the loveआने वाले दिनों में ईवी सस्ती हो सकती है। वहीं पेट्रोल-डीजल गाड़ियों में ज्यादा माइलेज मिल सकता है। केंद्र सरकार ने पैसेंजर गाड़ियों के लिए CAFE-3 नियमों की…

Read more

आईफोन-एपल वॉच से बिना PIN-OTP पेमेंट कर सकेंगे:एपल पे भारत में लॉन्च, एक्सिस बैंक पहला पार्टनर बना; जानें- कैसे काम करेगा

Spread the love

Spread the loveएपल ने भारत में अपनी डिजिटल पेमेंट सर्विस ‘एपल पे’ को लॉन्च कर दिया है। साथ ही आईफोन और एपल वॉच यूजर्स के लिए कार्डलेस और कॉन्टैक्टलेस पेमेंट…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित