अलीगढ़, 60 मिनिट पहले

अलीगढ़ कस्बे में श्री गढ़ गणेश जी का 13 दिवसीय महोत्सव शुरू हो गया है। यह आयोजन पिछले 15-20 सालों से होता आ रहा है।

आज नगर में गाजे-बाजे के साथ एक कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। उन्होंने ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे लगाए।
महोत्सव की शुरुआत बीती रात एक जागरण के साथ हुई थी।
इस 13 दिवसीय महोत्सव में श्रद्धालुओं के लिए कई खास कार्यक्रम रखे गए हैं। इनमें 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, भगवान खाटू श्याम जी की भजन संध्या और स्थानीय कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल हैं।
आने वाले दिनों में भगवान गणेश के लिए छप्पन भोग और बाल छप्पन भोग के विशेष दर्शन भी कराए जाएंगे। इसे लेकर पूरे इलाके के भक्तों में उत्साह है।





