
घाड़ कस्बे में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान लापरवाही बरतने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। देवली उपखंड अधिकारी रूबी आंसार ने मौके पर ही दो जिम्मेदार अधिकारियों को चार्जशीट थमा दी।
यह कार्रवाई दूनी तहसील कार्यालय के अंतर्गत आने वाले पटवारी प्रियंका मीणा (हल्का घाड़) और भू-अभिलेख निरीक्षक सूरजमल (दूनी, अतिरिक्त प्रभार घाड़) पर की गई है। उन पर प्रशासनिक निर्देशों की पालना में ढिलाई बरतने का आरोप है।
उपखंड अधिकारी ने दोनों को नोटिस जारी कर उपखंड कार्यालय, देवली में आगामी तीन दिवस के भीतर अपना स्पष्टीकरण पेश करने के निर्देश दिए हैं। रविवार को चले इस अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान उपखंड अधिकारी रूबी आंसार ने सख्त तेवर दिखाए।अपनी कार्यशैली और सख्त प्रशासनिक निर्णयों के लिए जानी जाने वाली उपखंड अधिकारी रूबी आंसार की गिनती क्षेत्र के दबंग और तेज-तर्रार अधिकारियों में होती है,






